फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग, रेजिडेंट्स ने एक्सईएन के घर का किया घेराव

लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग, रेजिडेंट्स ने एक्सईएन के घर का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग, रेजिडेंट्स ने एक्सईएन के घर का किया घेराव
लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग, लोगों ने एक्सईएन का घर घेरा
विज्ञापन

साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार के बहुमंजिला गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में शनिवार रात एक बुजुर्ग लिफ्ट में फंस गए। करीब आधे घंटे बाद उन्हें लिफ्ट से निकाला जा सका। लोगों का कहना है कि सोसायटी में आविप की ओर से पॉवर बैकअप बंद कर दिया गया है। इससे बिजली जाने पर लोग लिफ्ट में फंस रहे हैं। लोगों ने रविवार को आविप के विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया।

सोसायटी के एओए के अध्यक्ष यतेंद्र नागर ने बताया कि कई दिनों से आविप की तरफ से बिजली जाने पर जनरेटर सेट नहीं चलाया जा रहा है। पॉवर बैकअप की सुविधा नहीं मिल रही है। शनिवार रात को बिजली जाने से बुजुर्ग एमआर वशिष्ठ लिफ्ट में फंस गए। वह हृदय रोगी हैं। करीब 30 मिनट में लिफ्ट से निकाला गया। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में लगे आटोमेटिक रेसक्यू डिवाइस काम नहीं करने से लिफ्ट के गेट नहीं खुल रहे हैं। कुछ दिन पहले भी सोसायटी की प्रज्ञा शर्मा भी लिफ्ट में फंस गई थी। अचेतावस्था में उन्हें बाहर निकाला गया। बिजली कटौती और अधिशासी अभियंता विद्युत खंड-2 आवास विकास की तरफ से जेनसेट की बैकअप सप्लाई बंद कर देने से हो रही अव्यवस्था और जानमाल पर बन आने पर रविवार दोपहर निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत खंड-2 आवास विकास मनीष पाठक के आवास पर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता घर से नहीं निकले। आवंटियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एमएम शर्मा की तरफ से दी गई विधिक नोटिस की कॉपी को उनके परिवार के सदस्य को दिया गया। आवंटियों ने आविप के अधीक्षण अभियंता से बात कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को समस्या का जल्द समाधान करने आश्वासन दिया। इस मौके पर जितेंद्र पाठक, सुभाष कुशवाह, दक्ष गोयल, संदीप चौधरी, राजीव शर्मा, अनुराग गोयल, अशोक बांगा, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed