फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रॉली के नीचे आकर ढाई साल के बच्चे की मौत

ट्रॉली के नीचे आकर ढाई साल के बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉली के नीचे आकर ढाई साल के बच्चे की मौत
ट्रॉली के नीचे आकर ढाई साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन


गाजियाबाद। नंदग्राम चौकी क्षेत्र के उत्तरांचल नगर में रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आकर एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा घर के बाहर ही हुआ। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है। चालक की तलाश की जा रही है।

उत्तरांचल नगर में रहने वाले हेमंत कुमार का ढाई साल का बेटा उज्जवल घर के बाहर रैंप पर खड़ा था। इसी दौरान कालोनी में रेत से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचा। उज्जवल रैंप से फिसल गया और ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। नंदग्राम चौकी इंचार्ज प्रजंत त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed