फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नियम तोड़ा तो अब सिविल पुलिस भी करेगी वाहनों का चालान

नियम तोड़ा तो अब सिविल पुलिस भी करेगी वाहनों का चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नियम तोड़ा तो अब सिविल पुलिस भी करेगी वाहनों का चालान
नियम तोड़ा तो अब सिविल पुलिस भी करेगी वाहनों का चालान
विज्ञापन


गाजियाबाद। अब सड़क पर वाहन अधिक सावधानी से चलाना होगा, यातायात नियमों को तोड़ा तो नागरिक पुलिस भी आपका चालान कर सकती है। यह चालान आपके घर पहुंचेगा। ट्रैफिक पुलिस ने सिविल पुलिस के दरोगाओं को भी वाहनों का ई-चालान करने का अधिकार दे दिया है। उन्हें एक आईडी दी गई है। इसके जरिए वह पुलिस के एप पर नियम तोड़ने वाले वाहन का फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं। यह व्यवस्था शुरू हो गई है। पुलिस ने बीते माह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 46 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं।

वाहनों की चेकिंग के दौरान अक्सर वाहन चालक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हैं और कार्रवाई के डर से भाग जाते हैं। इसको देखते हुए अब पुलिस की ओर से यातायात मोबाइल एप लांच किया गया है। एप के माध्यम से पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की फोटो खींच कर एप पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद उनका ई-चालान कट जाएगा। इसके लिए सिविल पुलिस के 102 दरोगाओं को भी एप को मैनेज करने के लिए विशेष आईडी दी गई है। योजना करीब एक माह पूर्व शुरू कर दी गई थी। यही वजह है कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर जुर्माना करने की संख्या भी बढ़ गई है। मई में चालान के रूप में वाहन चालकों से 46 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। इससे पहले अप्रैल माह ट्रैफिक पुलिस ने महज 32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला था। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था के चलते नागरिक पुलिस चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, हेलमेट, दोपहिया पर तीन सवारी और अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों की फोटो खींच कर ऑनलाइन चालान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed