{"_id":"5cf97473bdec22075e07814b","slug":"155985214116-shahibabad-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी और वसुंधरा में मिले दो अज्ञात व्यक्तियों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कौशांबी और वसुंधरा में मिले दो अज्ञात व्यक्तियों के शव
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा और कौशांबी में बृहस्पतिवार सुबह दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों मृतकों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
पुलिस को कौशांबी में सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच की तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से व्यक्ति किसी वाहन से टकरा गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
उधर, वसुंधरा सेक्टर-एक में हिंडन बैराज रोड के किनारे करीब सात बजे लोगों ने शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शरीर पर कई जगह रगड़ने के निशान थे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि दोनों शवों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन