फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मार्निंग वॉक पर निकली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा

मार्निंग वॉक पर निकली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मार्निंग वॉक पर निकली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के घूकना मोड़ पर रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर पौत्र केसाथ घुमने निकली महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट लिया। बाइक सवार बदमाश अंगूठी और चेन लूटकर फरार हो गए। पांच साल का बच्चा परिजनों को घर से बुलाकर लाया। पीड़ित परिजनों ने 100 नंबर पर लूट की सूचना दी।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के घूकना निवासी कमला देवी ने बताया कि वह रविवार सुबह अपने पांच साल के पौत्र आरव के साथ घर से घूमने के लिए निकली थीं। टहल कर वह घर के लिए वापस लौट रहीं थीं, इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने पहले बाइक रोकी और नमस्ते की और फिर मेरठ जाने के लिए रास्ता पूछने लगे। पीड़िता ने जैसे ही उन्हें रास्ता बताया, इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने कुछ नशीला पदार्थ छिड़क दिया। स्प्रे करते ही वह बेहोश होने लगीं। बदमाश गले में पहनी चेन और अंगूठी लूटकर ले गए। पीड़िता ने पौत्र को घर जाकर परिवार के अन्य लोगों को बुलाकर लाने के लिए कहा। थोड़ी देर में पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो महिला बेहोश थी। कुछ देर बार उन्हें होश आया। होश आने पर देखा तो उनकी अंगूठी और चेन गायब थे। परिजनों ने 100 नंबर पर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अभी थाने में तहरीर नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- महिलाओं को लगातार बना रहे निशाना
बदमाश महिलाओं को लगातार निशाना बना रहे हैं। मार्निंग वॉक के दौरान कई महिलाओं ने लूटपॉट की घटनाएं हो चुकी हैं। इंदिरापुरम में मार्निंग वॉक पर निकली महिला की चेन लूट ली गई थी। पुराना बस अड्डा के पास महिला से चेन लूटी थी। कविनगर थाना क्षेत्र में युवती और महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। राजनगर में बाजार जा रही महिला से चून लूट ली थी। आए दिन महिलाओं को लूटपाट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed