फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रे मिका का शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट

प्रे मिका का शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रे मिका का शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट
प्रेमिका का शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट
विज्ञापन


लोनी। प्रेमिका के शौक परे करने के लिए लूट करने वाले तीन लुटेरों को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो बाइक, 10 हजार छह सौ रुपये, दो तमंचे, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए हैं। बदमाशों ने 25 मई को बेहटा नहर के पास से तमंचे के बल पर एक युवक से बाइक और 30 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाश दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करते हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

लोनी सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह बेहटा नहर पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बिजली घर के पास से दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद किए। पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई। पकड़े गए आरोपी नितिन, आस मौहम्मद उर्फ बबली निवासी बेहटा हाजीपुर और नौशाद दर्जी निवासी नूर गंज चौड़ा मुरादनगर से पूछताछ में आरोपियों ने लूट की फिराक में घूमने की बात कबूल की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए दिल्ली एनसीआर में लूटपाट करते हैं। लुटेरों ने साहिबाबाद इलाके से कुछ दिनों पहले एक बाइक लूटी थी। वहीं तीनों लुटेरों का एक साथी बाकी रुपये और लूटी हुई बाइक लेकर फरार है। वहीं उन्होंने बीते 25 मई को एक युवक से तमंचे के बल पर 30 हजार और बाइक लूटने की बात कबूल की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed