{"_id":"5ced9490bdec2207490a0c40","slug":"15590739843-shahibabad-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
लोनी। कोतवाली लोनी क्षेत्र की सिरौली गांव स्थित नहर के पास मंगलवार सुबह 24 घंटे से लापता एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिजनों ने गांव स्थित श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकरी के अनुसार सिरौली गांव में मदन सिंह(46) परिवार के साथ रहते थे। वह गांव में खेती बाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि मदन सिंह की पत्नी की करीब 5 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनके दो लड़के और दो लड़कियां है। मृतक के भाई मैनपाल ने बताया कि मदन तीन दिन पूर्व रविवार सुबह बिना परिजनों को बताए घर से चले गए थे। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने उनका शव नगर रोड स्थित पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजनों गांव स्थित शमशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोनी सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है। वह शराब का आदि था, हो सकता है शराब के नशे में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हो।