फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत
ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत
विज्ञापन

लोनी। बंथला चिरौड़ी मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास शुक्रवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार को टक्कर मार दी। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लोनी के कोतवालपुर गांव में हरिकिशन परिवार के साथ रहते हैं। वह किसान हैं। हरिकिशन का सबसे छोटा बेटा सोनू (22) डीजे का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह कार लेकर भोपुरा जाने के लिए निकला था। दोपहर करीब दो बजे वह कार से बंथला मार्ग से होते हुए वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एयर बैग भी नहीं बचा सकी जान
सड़क हादसे के दौरान ट्रक ने सोनू की कार में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद सोनू की कार का एयर बैग खुल गया था। लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि एयर बैग खुलने के बाद भी सोनू की जान नहीं बच सकी। वहीं सोनू की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed