फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मॉल के बाहर कार का शीशा तोड़कर उड़ाया मोबाइल और पर्स

मॉल के बाहर कार का शीशा तोड़कर उड़ाया मोबाइल और पर्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मॉल के बाहर कार का शीशा तोड़कर उड़ाया मोबाइल और पर्स
मॉल के बाहर कार का शीशा तोड़कर मोबाइल और पर्स उड़ाया
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित आदित्य मॉल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने पर्स और मोबाइल उड़ा लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी है।

राजनगर एक्सटेंशन में रोहित कपूर परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली की निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह दोस्त के साथ आदित्य मॉल में खरीदारी करने आए थे। उन्होंने कार बाहर खड़ी की। खरीदारी कर वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर ने कार का शीशा तोड़कर डेश बोर्ड पर रखा एक मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। पर्स में तीन हजार कैश, आधार कार्ड और अन्य कार्ड थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पीड़ित ने बताया कि 100 नंबर की पीसीआर उन्हें स्लिप देकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed