फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान
नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ चौकी क्षेत्र निस्तौली गांव के पास मंगलवार रात एक युवक ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह शव को पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मूलरूप से बुलंदशहर के परवाना निवासी भूपेंद्र उर्फ गोली (19) अपने दोस्त के साथ टीला निस्तौली गांव में किराये के मकान में रहते थे। वह टीला मोड़ पर बिरयानी की ठेली लगाते थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात भूपेंद्र अपने दोस्त के गांव जाने की बात कह कर बैग लेकर निकला था। लेकिन बुधवार सुबह निस्तौली गांव के बाहर भूपेंद्र का शव एक नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीला मोड़ चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि भूपेंद्र की हाल ही में शादी तय हुई थी। शादी तय होने से वह परेशान था। वह अभी शादी नहीं करना चाहता था। उन्होंने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed