फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सर्विस लेन पर कूड़ा डालने से कर्मचारियों को रोक, किया हंगामा

सर्विस लेन पर कूड़ा डालने से कर्मचारियों को रोक, किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सर्विस लेन पर कूड़ा डालने से कर्मचारियों को रोक, किया हंगामा
सर्विस लेन पर कूड़ा डालने से कर्मचारियों को रोका, किया हंगामा
विज्ञापन


साहिबाबाद। डीएलएफ कॉलोनी भोपुरा गेट स्थित सर्विस लाइन में कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मचारी आमने- सामने आ गए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों को कूड़ा डालने से रोका तो जोनल प्रभारी ने लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। जिसपर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। स्थानीय निवासी धरने पर बैठ गए।
डीएलएफ कॉलोनी भोपुरा गेट के पास एक सर्विस लेन है। जिसमें नगर निगम की गाड़ियां कुछ दिनों से कूड़ा डाल रही हैं। इससे स्थानीय लोग नाराज हैं। सोमवार की सुबह जब नगर निगम की गाड़ियां यहां कूड़ा डालने आईं तो लोगों ने कर्मचारियों को कूड़ा डालने से रोक दिया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का विरोध देख कर्मचारी गाडिय़ां छोड़कर वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंचे नगर निगम मोहन नगर जोन के जोनल प्रभारी एसके गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। तब उन्होंने विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। जिसपर लोग भड़क गए और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कूड़ा न डाले जाने की मांग को लेकर लोग नगर निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध डंपिंग ग्राउंड बनाने से यहां बदबू फैल रही है। लोगों को इससे बीमारी फैलने का अंदेशा है। इससे उन लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। भाजपा के मंडल प्रभारी हरीश कसाना ने बताया कि यहां नगर निगम की गाड़ियों द्वारा कूड़ा डालना निवासियों के लिए अभिशाप बन गया है। नगर निगम के कर्मचारी यहां कूड़ा छांट कर उठाने वाले कबाड़ियों से अवैध वसूली करते हैं। जिससे उनकी चांदी हो रही है। स्थानीय व्यापार मंडल और कॉलोनी वासी कूड़े से उठने वाली गंदगी से परेशान हैं। इस मौके पर सुनील कसाना, बबलू, जसवंत ,सुनील कोठारी, राजेश चौहान, विपुल शर्मा, आकाश चटवाल, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, रविंदर डागर, आरिफ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि डीएलएफ के मेन गेट की सर्विस लेन के पास कई सालों से निगम का डंपिंग यार्ड है। वहां पर रोजाना कूड़ा इकठ्ठा कर गाड़ियों से साफ करा लिया जाता है। रोजाना यहीं से कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed