फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिसकर्मी की पत्नी को धक्का मारकर लूटी चेन

पुलिसकर्मी की पत्नी को धक्का मारकर लूटी चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की पत्नी को धक्का मारकर लूटी चेन
पुलिसकर्मी की पत्नी को धक्का मारकर लूटी चेन
विज्ञापन


साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में सोमवार सुबह पार्क में टहल कर बच्चे के साथ घर लौट रही पुलिसकर्मी की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें सड़क पर धक्का दे दिया। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। साहिबाबाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, शालीमार गार्डन में मीनाक्षी परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति गाजियाबाद के थाने में तैनात हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मीनाक्षी पास के एक पार्क में बच्चेे को लेकर घुमाने गई थीं। करीब आधे घंटे बाद वह बच्चे को गोद में लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन लूट ली। इस दौरान उन्होंने विरोध करना चाहा तो चेहरे के बल जमीन पर धक्का दे दिया। पीड़िता ने शोर मचाते हुए काफी दूरी तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों ने महिला को मुक्का भी मारा है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। चौकी प्रभारी हरिओम ने मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी हो सकती है, उनके संज्ञान में ऐसे कोई जानकारी नहीं है। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed