फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

Mon, 02 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
विज्ञापन


धौलाना। एमजीआर स्थित यूपीएसआईडीसी में डासना से ड्यूटी करने आई एक वृद्ध महिला को ट्रक ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद गाजियाबाद के डासना में रहने वाली विधवा फैमिदा पत्नी जान मोहम्मद क्षेत्र के गांव खिचरा में मजदूरी करती थी। रविवार को भी वह मजदूरी करने आई थी। वह सड़क किनारे से गुजर रही थी तभी अनियंत्रित कैंटर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौका देखकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed