{"_id":"5c1e9932bdec2257162fa2c3","slug":"151545509170-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत आइएएस के बेटे के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत आइएएस के बेटे के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीए के घर लाखों की चोरी
गाजियाबाद। सेवानिवृत्त आईएएस के बेटे के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी को पहचानने का प्रयास कर रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार चार्टेड एकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को वह पत्नी के साथ किसी कार्य से कोलकाता गए थे। 20 दिसंबर को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी के अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखी तो घर के अंदर एक चोर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।