फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो कारें टकराई, बाल बाल बचे लोग

दो कारें टकराई, बाल बाल बचे लोग

Mon, 03 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दो कारें टकराई, बाल बाल बचे लोग
किसान चौक पर टकराईं कारें, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

साहिबाबाद। वसुंधरा स्थित किसान चौक पर शनिवार रात तेज रफ्तार सेंट्रो ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेहड़ी को टक्कर मारते हुए होंडा सिटी कार और बाइक से टकराई। हादसे में कार सवार समेत कई लोग बाल बाल बच गए। सेंट्रो कार चालक भाग गया। पीड़ित स्विफ्ट कार चालक ने थाने में नंबर के आधार पर तहरीर दी है।
शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे स्विफ्ट कार सवार युवक बुद्ध चौक से वसुंधरा की ओर जा रहा था। किसान चौक पर जल निगम की ओर से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार स्विफ्ट से टकराई। स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी मूंगफली की रेहड़ी को टक्कर मारते हुए होंडा सिटी कार और बाइक से टकराकर रुक गई। हादसे में कार चालक समेत कई लोग घायल होे से बच गए। अफरातफरी मच गई। सेंट्रो कार चालक भाग गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित से थाने पहुंचकर शिकायत देने की बात कही। इंदिरापुरम एसएचओ नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की ओर से सेट्रो कार की नंबर के आधार पर शिकायत दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मूंगफली वाले के नुकसान की नहीं दी भरपाई
स्विफ्ट कार की टक्कर से मूंगफली की रेहड़ी टूट गई थी और पिता-पुत्र बच गए थे। हादसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ। उन्होंने पुलिस से नुकसान की भरपाई की बात कही। पीड़ित कार चालक की ओर से सत्ताधारी पार्टी के नेता भी मौके पर आ गए, लेकिन गरीब की न तो पुलिस ने सुनी और नहीं कार चालक ने सुूनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed