फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार-Ghaziabad city

मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार-Ghaziabad city

Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार-Ghaziabad city
मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी क्षेत्र में बदायूं के एक मजदूर की उसी के तीन साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह रुपयों का लेनदेन बताई जा रही है। 12 घंटे बाद बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मूलरूप से बदायूं के फैज गंज बेहटा का रहने वाला वीरपाल (50) सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में सत्यपाल के मकान में किराए पर रहता था। उसके आसपास ही उसी के गांव के रहने वाले तीन भाई छोटे, नेम सिंह और वीरेंद्र भी रहते थे। चारों मजदूरी करते थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10:30 बजे छोटे, नेम सिंह और वीरेंद्र का रुपयों को लेनदेन को लेकर वीरपाल से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों भाइयों ने वीरपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा। मरा समझकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर वीरपाल के गांव का ही रहने वाला नन्हे मौके पर पहुंचा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली तो सिहानी गेट के प्रभारी एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के साथी नन्हें ने छोटे, नेम सिंह और वीरेंद्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


परिजन पहुंचे शव लेने
सिहानी गेट पुलिस की सूचना पर मृतक वीरपाल के परिजन और गांव के लोग शव लेने गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने एसएचओ सिहानी गेट से मामले की गहनता से पड़ताल कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने हत्या की वजह लेनदेन बताई है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed