फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूपी में तस्करी कर लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी

यूपी में तस्करी कर लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी

Wed, 30 May 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
यूपी में तस्करी कर लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी
यूपी में तस्करी कर लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी
विज्ञापन


साहिबाबाद। हरियाणा के अंबाला से ट्रक से तस्करी कर लाई जा रही 842 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप के साथ इंदिरापुरम पुलिस ने गौड़ ग्रीन चौराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब ब्रांडेड हैं।
एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबाला से एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की खेप तस्करी कर यूपी में लाई जा रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौड़ ग्रीन चौराहा कट पर एक ट्रक को रोका। ट्रक से 842 पेटी शराब की बरामद हुई। ट्रक चालक के पास से फर्जी बिल और सोयाबीन की बिल्टी बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विक्रमजीत सिंह पंजाब और जगरार सिंह कोलकाता हैं। दोनों ने बताया कि उन्हें ट्रक के साथ एक मोबाइल मिला था। यूपी में घुसने के बाद उन्हें मोबाइल पर जानकारी दी जानी थी कि शराब कहां छोड़नी है। पकड़े जाने के बाद से मोबाइल बंद हो गया है। पुलिस सर्विलांस के जरिए माफियाओं की तलाश में जुटी है। एएसपी ने बताया कि इसमें कई बड़े प्रभावशाली लोग जुड़े हो सकते हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दो बार पहले कानपुर में की थी सप्लाई
पकड़े गए शराब तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी नहीं होती थी कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रक कहां छोड़ना है। ट्रक में शराब लादने के बाद एक मोबाइल दिया जाता था। इसके बाद मोबाइल से जानकारी दी जाती थी। बीच में लोग ट्रक को छोड़ देते थे। इसके बाद उस स्थान से गिरोह के दूसरे सदस्य ट्रक को लेकर रवाना होते थे। इससे पहले वह दो बार कानपुर में तस्करी कर शराब की सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कानपुर में कुछ समय पूर्व जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत में कहीं यही शराब की खेप तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में भी फैला है गिरोह
हरियाणा से शराब माफिया कम दामों पर शराब लेकर दूसरे राज्यों में महंगे दामों पर शराब की तस्करी करते हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें काफी हद तक मिलावटी और नकली शराब भी होती है। पता चला है कि शराब माफियाओं का यह गिरोह दिल्ली एनसीआर में भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed