फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हिस्ट्रीशीटर से मिल रही शक्ल, पुलिस राडार पर-Cordination

हिस्ट्रीशीटर से मिल रही शक्ल, पुलिस राडार पर-Cordination

Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर से मिल रही शक्ल, पुलिस राडार पर-Cordination
मेरठ के हिस्ट्रीशीटर से मिल रही सीसीटीवी में कैद चोर की शक्ल
विज्ञापन

मोदीनगर पीएनबी में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। चोरी की सीसीटीवी फुटेज में जिस युवक की फोटो दिख रही है, उसका चेहरा मेरठ के एक हिस्ट्रीशीटर से मिल रहा है। पुलिस अब हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

पीएनबी में चोरी के बाद से पुलिस की एक टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज में कैद युवक की शक्ल हिस्ट्रीशीटरों से मिला रही थी। जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी में दिख रहे युवक की शक्ल मेरठ के टीपी नगर के एक हिस्ट्रीशीटर से 70 प्रतिशत मिलती है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर पर मेरठ और गाजियाबाद में लूट और डकैती के कई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी हिस्ट्रीशीटर अभी मेरठ में ही है। मेरठ पुलिस की मदद से उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गाजियाबाद पुलिस की एक टीम हिस्ट्रीशीटर पर नजर रखने के लिए रवाना हो रही है। पुलिस इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से हिस्ट्रीशीटर की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि घटना के दौरान वह कहां था।


साथ ही कॉल डीटेल्स से ही उसके संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी के गाजियाबाद में होने का सुराग मिलते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed