फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दंपती समेत पांच लोगों को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

दंपती समेत पांच लोगों को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
दंपती समेत पांच लोगों को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल
दंपती समेत पांच लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- गांव बझैड़ा खुर्द में बुधवार की सुबह हुई वारदात, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। चार दिन पूर्व गांव बझैड़ा खुर्द में बच्चों के बीच हुए झगड़े में बुधवार सुबह बड़ों के बीच मारपीट हो गई। गांव में चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दंपती समेत पांच लोगों को लहूलुहान कर दिया और बाद में फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट के दौरान आरोपियों नेे महिला से अभद्रता भी की। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

9 दिसंबर को गांव बझैड़ा खुर्द में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। उस वक्त गांव के गणमान्य लोगों ने समझा बुझाकर मामला रफा दफा कर दिया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों ने अनिल कुमार के घर पर धावा बोल दिया। चारों आरोपी लाठी-डंडों एवं तमंचे से लैस थे। आरोपियों ने अनिल को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने पर पहुंची अनिल की पत्नी के साथ आरोपियों ने अभद्रता भी की। इस दौरान शोर सुनकर पहुंचे अनिल के भांजे आकाश, विकास एवं भाई सोनू और ओमवीर के साथ भी मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी भाग गए। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed