फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में दो नामजद

किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में दो नामजद

Tue, 05 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में दो नामजद
किशोरी से गैंगरेप करने के मामले में दो नामजद
विज्ञापन

-कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व हुई थी गैंगरेप की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व बंधक बनाकर किशोरी के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी खेत पर जा रही थी तभी गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को बंधक बना लिया था और जंगल में ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। किशोरी ने दो दिन तक घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। बीते सोमवार की देर शाम हिम्मत जुटाकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजन दंग रह गए थे। परिजन तुरंत किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। अब पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया की दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed