फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15-20 persons, including inspector of Noida FIR

नोएडा के इंस्पेक्टर समेत 15-20 लोगों पर एफआईआर

Fri, 25 Mar 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
15-20 persons, including inspector of Noida FIR
हमला - फोटो : अमर उजाला

नोएडा क्राइम ब्रांच के प्रभारी अनिल कपरवान पर आरोप है कि उन्होंने 15-20 साथियों के साथ पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में होली खेलने आए जिम संचालक और अधिवक्ता की पिटाई की। घायल कोलंबिया एशिया अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। उधर, सोसायटी के लोगों ने भी तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि दोनों घायल समेत चार लोग सोसायटी की महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी कर रहे थे, जिनका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस को फोन करने पर गिरते पड़ते भागे, जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। शास्त्रीनगर निवासी सुरेश यादव दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वह नॉर्थ दिल्ली डीसीपी कार्यालय में स्टेनो हैं। सुरेश यादव का बेटा मोहित यादव अधिवक्ता हैं, उनका भतीजा सुमित यादव पंचशील कालोनी के बाहर स्थित ‘फिट इन’ जिम का संचालक है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मोहित और सुमित यादव पंचशील प्राइमरोज सोसायटी के यूजी-02 के टावर नंबर चार में रहने वाले दोस्त सुमित अवाना और अरुण के साथ सोसायटी में ही आयोजित होली के कार्यक्रम में गए तो उन्हें इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने आउटसाइडर बताकर होली खेलने से रोक दिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण और सुमित अवाना तो वहां से भाग गए, लेकिन मोहित को उन्होंने डंडे और रॉड से पीटा। सुमित मोहित को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गया तो उसकी भी पिटाई की। इस दौरान सोसायटी केलोगों ने दोनों को बचाया। घायल सुमित की शिकायत पर अनिल कपरवान समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

उधर, इस्पेक्टर पक्ष की ओर से सोसायटी में रहने वाले रणविजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रणविजय सिंह का कहना है कि मोहित, सुमित, अरुण और सुमित अवाना कार लेकर सोसायटी में आए। सोसायटी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टोकन सिस्टम था, जो युवकों के पास नहीं था, इसके बावजूद वे होली खेलने लगे।

महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। उन्हें रोका गया तो वे डंडे लेकर आए और मारपीट की, जिसमें अनिल कपरवान समेत अन्य लोगों को गंभीर चोट आई हैं। पहले रिपोर्ट भी उन्होंने ही दर्ज कराई है। जब युवकों को एफआईआर का पता चला तो उन्होंने भी क्रास रिपोर्ट लिखाई।


एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया  का कहना है कि मोहित पक्ष पर छेड़खानी और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहित के परिजनों का कहना है कि आलाधिकारियों से आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्र्रवाई की मांग की गई है।  



सीओ बोले, जांच के बाद होगी कार्रवाई
सीओ सेकेंड मनीष मिश्रा ने बताया कि सोसायटी में होली खेलने के लिए मारपीट की गई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों ने गलतियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed