{"_id":"5b9ebab4867a557f6149cbc8","slug":"141537129140-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठकठक गैंग ने कार से उड़ाए 20 हजार रुपये, मोबाइल-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठकठक गैंग ने कार से उड़ाए 20 हजार रुपये, मोबाइल-Ghaziabad city
Updated Mon, 17 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग ने स्कूल प्रबंधक की कार से उड़ाया पर्स-नकदी
गाजियाबाद। एक स्कूल प्रबंधक को चकमा देकर उनकी कार से ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने पर्स, नकदी और कीमती सामान चुरा लिया।
गोविंदपुरम के ब्राइट लैंड स्कूल की प्रबंधक बलविन खंडेलवाल शनिवार शाम आरडीसी में एक अधिवक्ता से मिलने पहुंची थीं। भीड़ के कारण वह कार धीमे चला रही थीं। आरडीसी में कार की बायीं ओर से एक युवक आया और शीशा खटखटाया। बलविन ने शीशा खोला, तो युवक बोला कि आपका सामान गिर गया है। इसी दौरान दूसरी खिड़की पर दूसरे युवक ने दस्तक दी। बलविन ने दूसरी तरफ का शीशा खोला, तो बाईं ओर खड़ा युवक चकमा देकर कार की सीट पर रखा पर्स, मोबाइल लेकर भाग गया। पर्स में करीब 20 हजार रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य कीमती सामान था। उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।