फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीटेक छात्र के साथ अश्लील हरकत, डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित-Ghaziabad city

बीटेक छात्र के साथ अश्लील हरकत, डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित-Ghaziabad city

Tue, 10 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
बीटेक छात्र के साथ अश्लील हरकत, डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित-Ghaziabad city
बीटेक छात्र के साथ अश्लील हरकत, डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित
विज्ञापन


गाजियाबाद। संजयनगर स्थित नार्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (निट्रा) के टेक्निकल कैंपस में बीटेक के एक छात्र के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर ने अश्लील हरकत की। इस पर छात्रों ने हंगामा कर दिया और आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग की। मामले में पहले खानापूर्ति करते हुए कालेज प्रबंधन ने आरोपी का ट्रांसफर गोरखपुर स्थित संस्थान के पावरलूम सर्विस सेंटर में कर दिया। मामला तूल पकड़ता दिखा तो आरोपी को निलंबित कर दिया गया।

मामले की जानकारी पर पुलिस भी कालेज पहुंची थी। बाद में छात्रों और उनके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। घटना बीते शुक्रवार छह अप्रैल की दोपहर की बताई जा रही है। मामले में तीन दिन गुजरने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से संस्थान के छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने कक्षा का बहिष्कार कर कालेज के गेट पर हंगामा किया। छात्रों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे संस्थान से बाहर करने की मांग की। संस्थान के डायरेक्टर जनरल अरिंदम बसु ने आरोपी का स्थानांतरण गोरखपुर के एक सेंटर में कर दिया, लेकिन दोपहर बाद उसके निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए। कालेज प्रबंधन की ओर से आरोपी के माफी मांगे जाने पर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। उधर, कविनगर पुलिस का कहना है कि उन्हें तहरीर मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मार्कर लेने गया था छात्र
निट्रा टेक्निकल कैंपस में बीटेक छात्र हुई अश्लील घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पीड़ित छात्र को एक शिक्षिका ने मार्कर लेने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पास भेजा था। यहां डाटा एंट्री ऑपरेटर ने छात्र के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। छात्र के शोर मचाने पर कॉरिडोर के पास से गुजर रहे सीनियर छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी शिकायत संस्थान के प्रबंधन से की। आरोप है कि कालेज प्रशासन मामले को तीन दिन तक टालता रहा। सोमवार को हंगामे के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स:
कालेज के हर छात्र की सुरक्षा का जिम्मा कालेज प्रबंधन का है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है। - डा. अरिंदम बसु, निट्रा टेक्निकल कैंपस, संजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed