फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कलेक्शन एजेंट से लूटे 75 हजार रुपये

कलेक्शन एजेंट से लूटे 75 हजार रुपये

Sat, 09 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से लूटे 75 हजार रुपये

विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से लूटे 75 हजार रुपये

साहिबाबाद। इंदिरापुरम में एटीएस एडवांटेज सोसायटी के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 75 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। खास बात यह है कि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर ही पीसीआर खड़ी थी।
मुरगादनगर निवासी अनुज एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह इंदिरापुरम से 75 हजार रुपये वसूली कर लौट रहे थे। जैसी ही उनकी बाइक इंदिरापुरम में एटीएस एडवांटेज सोसायटी के पास पहुंची बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और उनसे बैग लूटने लगे। उन्होंने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट उनके सिर और मुंह पर मार दी। इसके बाद बदमाश 75 हजार रुपये से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्वर्ण जयंती पार्क है। पार्क के पास पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


एक ही रास्ते से होकर निकलता था अनुज
पीड़ित अनुज ने बताया कि वह रोजाना कलेक्शन करने इंदिरापुरम आते हैं। ऐसे में बदमाशों ने उनकी रेकी कर रखी थी। इसी वजह से लौटते समय वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि बदमाश कलेक्शन के दौरान उन पर नजर रखे हुए थे। एटीएस एडवांटेज सोसायटी के पास सुनसान जगह मिलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed