फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ससु रालियों ने म हिला से की मारपीट-Ghaziabad city

ससु रालियों ने म हिला से की मारपीट-Ghaziabad city

Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
ससु रालियों ने म हिला से की मारपीट-Ghaziabad city

विज्ञापन
महिला पर देवर, ननद ने किया हमला, रोती हुई पहुंची थाने
पति से विवाद के बाद अलग रह रही महिला पर उसके देवर और ननद ने घर में घुसकर मारपीट की। ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान महिला बृहस्पतिवार को रोते हुए मां के साथ सिहानी गेट थाने पहुंची। उन्होंने देवर, ननद और सास के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि ससुराल वाले अब उनके खिलाफ दर्ज कराए गए केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने 2016 में पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दिल्ली निवासी तरुणा की शादी हरवंश नगर के युवक से हुई थी। तरुणा ने बताया कि कि शादी के बाद से पति और ससुराल दहेज के नाम पर मारपीट करते थे। पति से परेशान होकर उनकी बहन अपने दोनाें बच्चों के साथ अलग रहने लगीं। 2015 में ससुराल वालों ने समझौता कर लिया तो वह फिर से ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वालों का उत्पीड़न का सिलसिला बंद नहीं हुआ। वह आए दिन मारपीट करते थे। 2016 में उसने पति, सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तरुणा का आरोप है कि अब रिपोर्ट वापिस लेने के लिए ससुराल वाले लगातार दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बच्चों के साथ घर में थीं। इसी दौरान सास, ननद व देवर आए और उसके मारपीट कर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि उन्होंने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। सिहानी गेट थाने में उसने देवर, ननद और सास के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed