फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तीन महिलाओं से चेन व पर्स लूटा

तीन महिलाओं से चेन व पर्स लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं से चेन व पर्स लूटा
बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से लूटी चेन, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाइक सवार लुटेरों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही। विजयनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला से चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पीड़िता ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। चेन लुटेरे सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस उनकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विजयनगर थाना क्षेत्र की क्रासिंग्स सिटी स्थित प्रोव्यु लेबोनी सोसायटी में रहने वाले उज्जवल मिश्रा की सास पुष्पा मिश्रा उनके घर आई हुई थीं। बुधवार शाम वह नातिन के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक युवक उनके पास आया और चेन लूटकर भाग गया। पास में ही उसका दूसरा साथी बाइक पर खड़ा था। चेन लूटने वाले दोनों लुटेरें सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इसके अलावा क्रासिंग्स सिटी में दो अन्य सोसायटी में भी चेन लूट की वारदात हुई है, हालांकि वह बिसरख थाना क्षेत्र में होने की वजह से विजयनगर पुलिस के पास नहीं पहुंचे। एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोनों लुटेरों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही स्कूल संचालिका से चेन-पर्स झपटे
- विरोध के कारण बच गई चेन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार के गंगा-यमुना-हिंडन अपार्टमेंट में रहने वाली प्ले स्कूल की संचालिका व उनकी सहेली से बाइक सवार लुटेरों ने चेन और पर्स लूट लिया। हालांकि चेन टूटकर नीचे गिर जाने से बच गई। लुटेरों ने पर्स से नकदी निकाल ली और खाली पर्स फेंककर भाग गए। पीड़िता ने विजयनगर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्ले स्कूल संचालिका रेखा व सुमेधा अपने बच्चों को सिद्धार्थ विहार स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रही थीं। रेखा के मुताबिक सोसायटी से निकलकर वह एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास पहुंची तो बाइक पर सवार दो बदमाश आए और आसपास चक्कर काटने लगे। रेखा और सुमेधा थोड़ा आगे बढ़ी तो बदमाशों ने उनकी चेन पर झपट्टा मारा। विरोध किया तो चेन टूटकर नीचे गिर गई। लुटेरों ने तभी रेखा के पर्स पर झपट्टा मारा। उन्होंने बैग नहीं छोड़ा, लेकिन बदमाशों ने बाइक दौड़ा दी। इसकी वजह से उनके हाथ से पर्स छूट गया। रेखा नीचे गिर गईं। लुटेरे आगे जाकर पर्स और मोबाइल जमीन पर फेंक गए और पर्स में रखे ढाई हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed