फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फ्लैट में लगी आग, आठ परिवार फंसे

फ्लैट में लगी आग, आठ परिवार फंसे

Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट में लगी आग, आठ परिवार फंसे
फ्लैट में लगी आग, आठ परिवार फंसे
विज्ञापन


साहिबाबाद। साहिबाबाद के जनकपुरी में शुक्रवार सुबह एक चार मंजिला अपार्टमेंट के प्रथम तल के एक बंद फ्लैट में आग लग गई। आग फैलने से ऊपर की मंजिलों पर रहने वाले करीब आठ परिवार फंस गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और लोगों को बाहर निकाला। शार्ट सर्किट या धूपबत्ती से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
सुरेंद्र शाही जनकपुरी के प्लाट नंबर-सी 344 स्थित साईं सदन अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। उनका प्रथम तल पर फ्लैट है। वह गाजियाबाद की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनका परिवार गांव गया हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह फ्लैट पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए। करीब पौने ग्यारह बजे उनके मेनगेट से पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो दमकल विभाग को और उन्हें सूचना दी। कुछ ही देर में फ्लैट से आग की लपटें निकलने। आग से सीढ़ियां गर्म होने और धुएं फैलने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाले आठ परिवार फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लोगों को बाहर निकाला। एफएसओ साहिबाबाद अबुल अब्बास हुसैन ने बताया कि धूपबत्ती या शॉर्ट सर्किट आग लगने की आशंका है। अपार्टमेंट में आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं मिले हैं। नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धुएं और हीट से दूसरे और तीसरी मंजिल पर फंसे परिवार
सुरेंद्र शाही का फ्लैट सीढ़ियों से सटा हुआ है। आग लगने से धुआं तेजी के साथ पूरे अपार्टमेंट में फैल गया। साढ़ियां गर्म हो गईं। आठ परिवार ऊपर ही फंस गए। धुएं से लोगों का दम घुटने लगा। लोग मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। दमकल कर्मी धर्मेंद्र ने बताया कि सीढ़ियों के पास से पानी डाल कर हीट को कम किया गया। इसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि तीसरे फ्लोर पर दो बच्चे भी परिवार के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट के पेशेंट को छत पर लेकर भागे परिजन
अपार्टमेंट के दूसरे तल पर सुधीर राय (65) परिवार के साथ रहते हैं। वह हार्ट के मरीज हैं। उन्होंने बताया कि हीट और धुएं से उनका दम घुटने लगा। पत्नी बिंदू राय परिवार की सदस्य ममता और मीना के साथ उन्हें छत पर ले गए। दमकल कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।


अपार्टमेंट में 24 फ्लैट, नहीं मिले आग बुझाने के उपकरण
गर्मी आते ही सोसायटी में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अपार्टमेंट में 24 फ्लैट हैं, लेकिन कहीं भी आग बुझाने के उपकरण लगे नहीं मिले। आग लगने के दौरान लोग आग बुझाने का प्रयास करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed