फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिल्ली के कारोबारी की हत्या के फिराक में घूम रहा था मुश्ताक-Ghaziabad city

दिल्ली के कारोबारी की हत्या के फिराक में घूम रहा था मुश्ताक-Ghaziabad city

Wed, 13 Dec 2017 05:17 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कारोबारी की हत्या के फिराक में घूम रहा था मुश्ताक-Ghaziabad city
दिल्ली के कारोबारी की हत्या की फिराक में घूम रहा था मुश्ताक
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में सोमवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मुश्ताक दिल्ली के एक कारोबारी की हत्या की फिराक में घूम रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने यह खुलासा किया है। वह शालीमार गार्डन में हुई बिल्डर एसपी सिंह की हत्या के साथ-साथ पूर्व में उन पर हुए दो बार हुए जानलेवा हमलों में भी वांछित था। बिल्डर की हत्या के बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
थाना साहिबाबाद एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में दो गोली लगने से घायल हुए मुश्ताक को सोमवार देर रात ही नरेंद्र मोहन अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। होश में आने पर उससे पूछताछ की गई। उसने अभी साथियों के नाम तो नहीं बताए हैं, लेकिन पूछताछ में पता चला है कि वह दिल्ली के एक बड़े कारोबारी की हत्या के फिराक में था। जिसने उसे हत्या की सुपारी दी थी, उसी ने कारोबारी की कार का नंबर बताया था। वह कारोबारी का दिल्ली से पीछा कर रहा था। रास्ते में हत्या करने का मौका नहीं मिला। वह मौके की तलाश में कारोबारी का पीछा करते हुए शालीमार गार्डन आ गया। जैसे ही वह राम मनोहर लोहिया पार्क के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में वह पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कारोबारी कौन है और उसे सुपारी किसने दी थी। पुलिस मुश्ताक द्वारा बताए गए गाड़ी के नंबर से भी कारोबारी की पहचान का प्रयास कर रही है। एसएचओ ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ के दौरान फरार हुए उसके दो साथियों की पहचान नहीं हुई है। साथियों को लेकर मुश्ताक से पूछताछ की थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हालत में सुधार होने पर उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार देर रात राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी मुश्ताक को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी भागने में फरार हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एसओजी के सिपाही पंकज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed