{"_id":"5cc5fe30bdec2207203ab8a7","slug":"11556479536-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध हालात में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग् ध हालात में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
गाजियाबाद। नगर कोतवाली व सिहानी गेट थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। एक युवक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि दूसरा युवक ने नशे की लत के कारण आत्महत्या की है। परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब निवासी निक्कू (32) पत्नी के साथ रहता है। बताया कि पिछले काफी समय से दोनों एक ही मकान में रह रहे थे। परिजनों कहना है कि आए दिन दोनों में किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। शनिवार रात वह पत्नी के साथ सोया हुआ था, लेकिन तड़के उसका शव कमरे के फंदे पर लटका मिला। कमरे का बाहर से दरवाजा बंद था। पत्नी दूसरे स्थान पर थी। मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने आत्महत्या की तहरीर देने को कहा। विरोध किया गया तो उन्होंने अभद्रता की और मारने के लिए डंडा उठा लिया। आरोप लगाया है कि निक्कू की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है। अगर वह आत्महत्या करता तो दरवाजा अंदर से बंद होना चाहिए था, लेकिन दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला सिहानीगेट थाना क्षेत्र के नंदग्राम का है। पुलिस ने बताया कि अनीश (38) पिछले दो वर्ष से पत्नी और एक बेटी के साथ नंदग्राम में एक किराए मकान में रहता है। युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी था और आए दिन परिवार में झगड़ा करता था। गृह क्लेश के कारण ही उसने जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया मृतक मूलरूप से पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है।