{"_id":"599ebe464f1c1bb6288b45f6","slug":"11503575622-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे गए छह मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटे गए छह मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Updated Thu, 24 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटे गए 6 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी यात्रियों से लूटे गए मोबाइल को बेचने के लिए प्लेटफार्म नंबर पांच पर घूम रहे थे। इनके पास से छह स्मार्ट मोबाइल बरामद हुए हैं।
साहिबाबाद जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म नंबर पांच पर दो युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी महबूब निवासी हापुड़, आकाश निवासी इटावा हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि जुआ खेलने के लिए वह ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल लूटते थे। इनके निशाने पर एक्सप्रेस ट्रेनें रहती थीं। आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच वारदात को अंजाम देते थे। दोनों पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।