फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो-Ghaziabad city

फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो-Ghaziabad city

Sun, 19 Aug 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो-Ghaziabad city
फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया रेप
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नामचीन कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक खुद को अविवाहित बताकर युवती के साथ कई माह तक लिव-इन में भी रहा। युवती को उसके शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली तो वह अलग रहने लगी। आरोपी ने दबाव बनाकर बीते माह फिर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। पीड़िता ने आरोपी सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मूलरूप से हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती बीकॉम पास आउट है। उसके पिता आगरा में नौकरी करते हैं। युवती के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती धौलाना क्षेत्र के ही एक युवक अमित राणा से हुई। वह मसूरी औद्योगिक क्षेत्र की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है। पुलिस के मुताबिक युवक ने खुद को अविवाहित बताया और अक्तूबर 2017 में उसके साथ राजनगर क्षेत्र में लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा। करीब तीन माह बाद युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तो वह अलग रहने लगी। युवती का कहना है कि छह जुलाई को आरोपी ने उसे जबरन बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। उसने आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। युवती ने आरोपी अमित राणा के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाने के प्रभारी एसएचओ हिंदवीर सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed