{"_id":"59b98ee64f1c1bb4688b46ad","slug":"111505332966-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुरा की दो दुकानों में चोरी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौलतपुरा की दो दुकानों में चोरी-Cordination
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
दौलतपुरा मार्केट में दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एक दुकान की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
पंचवटी कालोनी निवासी संजय गुप्ता भाटिया मोड़ के पास दौलतपुरा मार्केट में प्रिंस कम्युनिकेशन और रेडिमेड गारमेंट के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर लौटे थे। सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से 140 मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, चार्जर और हजारों की नगदी समेत लाखों का माल उड़ा ले उड़े थे। वहीं, उनकी दुकान से कुछ ही दूरी पर कोतवाली थानाक्षेत्र में बिजली की दुकान से भी चोरों ने नकदी और सामान उड़ा लिया। दुकान मालिक रवि कुमार ने बताया कि चोर दुकान से 20 हजार की नकदी और कई बंडल तार चोरी कर ले गए हैं। सीओ द्वितीय रूपेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चार चोर
बिजली की दुकान में चोरी के दौरान चार चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। चारों चोर ताला तोड़कर रॉड से शटर उठाते हैं और उसके बाद गल्ले से रुपये निकालते हैं। साथ ही तार के बंडल और अन्य माल उड़ा लेते हैं। करीब पौने तीन बजे चोर दुकान में दाखिल होते हैं और 15 मिनट में चोरी कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
दुकानदार बोले-गश्त नहीं बढ़ा रही पुलिस
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि लगातार पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है, मगर अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। बीते दो माह में मार्केट से करीब चार चोरियां हो चुकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर गश्त नहीं बढ़ाई जाती तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।