फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्कूल में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

स्कूल में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़
स्कूल में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक युवक ने छात्रा से स्कूल में घुसकर छेड़छाड़ की। छात्रा ने विद्यालय जाने का रास्ता बदल दिया तो आरोपी युवक स्कूल तक पहुंच गया। स्कूल स्टाफ ने आरोपी को भगाया। पीड़िता ने सिहानीगेट थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर के मेरठ रोड निवासी छात्रा ने सिहानीगेट थाने में तहरीर दी है कि गढ़ी नई बस्ती कॉलोनी निवासी एक युवक उसे स्कूल जाते-आते समय परेशान करता है। एक दिन वह भाभी के साथ जा रही थी। तभी आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। भाभी को काफी चोटें आईं। आरोपी युवक उसके बाद भी नहीं माना। एक दिन छात्रा के रास्ता बदलने पर आरोपी विद्यालय में ही पहुंच गया। वहां भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन स्टाफ ने आरोपी को भगा दिया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने सिहानी गेट थाना पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना सिहानी गेट एसएसआई अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी अंकुर पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed