{"_id":"5bc87939bdec22699917658c","slug":"101539864889-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की सुपारी लेकर की थी केमिकल कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख की सुपारी लेकर की थी केमिकल कारोबारी की हत्या
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख की सुपारी ले की थी कारोबारी की हत्या
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में 21 मई को दिल्ली के केमिकल कारोबारी अनिल खेड़ा की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस मिला है। शूटर ने पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर साथी के साथ मिलकर यह हत्या की थी।
साहिबाबाद थाने के इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी केमिकल कारोबारी अनिल खेड़ा की उनके बेटे गौरव खेड़ा ने पांच लाख रुपये सुपारी देकर शूटर शमशेर खान निवासी जेजे कालोनी भारत नगर नई दिल्ली से कराई थी। आरोपी शूटर को साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। शूटर ने बताया कि उसने पांच लाख रुपये में साथी सादिक के साथ वारदात की थी। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पूर्व दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केमिकल कारोबारी के बेटे गौरव खेड़ा और विशाल गर्ग को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था। साहिबाबाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की थी।