{"_id":"5b83efce42c792464d1bb7fa","slug":"101535373262-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही शुरू कर दी लूटपाट, दो धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से छूटते ही शुरू कर दी लूटपाट, दो धरे गए
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से छूटते ही शुरू कर दी लूट, दो दबोचे
साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में राहगीरों से लूट और स्नैचिंग करने वाले दो लुटेरों को साहिबाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई सोने की दो चेन, एक मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद की है। दोनों चेन लूट की वारदात में हाल ही में जेल से छूटकर आए थे और स्नैचिंग की फिराक में घूम रहे थे।
एसएचओ साहिबाबाद दिनेश यादव ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने करनगेट चौकी के पास से चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी आशीष और भानू हैं। एसएसओ ने बताया कि पूर्व में भी दोनों जेल जा चुके हैं। बीती 4 जून को ही दोनों डासना जेल से जमानत पर छूटे थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने फिर से लूटपाट शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि इनके पास से लूट की दो चेन, एक मोबाइल, एक चाकू और बाइक बरामद की गई है। आरोपी मॉर्निंग वॉक पर और सुनसान रास्तों पर राहगीरों को अपना निशाना बनाते थे। विरोध करने पर आरोपी चाकू चलाने से भी बाज नहीं आते थे। इनके खिलाफ साहिबाबाद थाने में भी मामले दर्ज है।