फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हथियार के बल पर दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटा

हथियार के बल पर दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटा

Tue, 08 May 2018 06:04 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटा
हथियार के बल पर दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन


लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर गांव और औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दो परिवारों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाश पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे। आसपास के लोगों ने परिवारों को बंधनमुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी।
ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र स्थित सोनिया विहार पुश्ता के पास भगत सिंह कालोनी में ड्राइवर सुधीर मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी कल्पना छोटे बेटे नैतिक डेढ़ साल के साथ घर पर थीं। बड़ा बेटा आस्तिक स्कूल गया हुआ था। दोपहर करीब 12:30 बजे एक बाइक सवार दो युवक सुधीर मिश्रा के घर पहुंचे। दोनों पानी पीने के बहाने घर के अंदर घुस गए। जैसे कल्पना उन्हें पानी देने के लिए अंद रसोई में जानी लगीं पीछे से एक बदमाश ने उन्हें तमंचा सटा दिया। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो दूसरे बदमाश ने नैतिक को चाकू की नोक पर लेकर जान से मारने की धमकी दी। बेटे को देखकर वह शांत होकर एक ओर बैठ गईं। इसके बाद बदमाशों घर से 22 हजार की नकदी और करीब एक लाख रुपये की जेवर लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश महिला को मकान में बंद कर उसके पड़ोसी टेंपो चालक पवन के घर पहुंचे। यहां बदमाशों ने उनकी पत्नी शीला से पीने को पानी मांगा। जैसे ही वह पानी लेने को मुड़ी़ बदमाश ने तमंचा निकालने का प्रयास किया। तमंचा देखकर शीला ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर सी-3 में वारदात हुई। शैलेंद्र कुमार यहां परिवार के यहां रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं। सोमवार सुबह उनका बेटा चेतन और बेटी मीनाक्षी आफिस चले गए। घर पर उनका छोटा बेटा चंद्रेश, बेटी दीपा और बडे़ बेटे की बहू दुर्गेश थी। दोपहर करीब 1:30 बजे एक सफेद बाइक पर दो युवक उनके घर पहुंचे। युवकों ने उनके छोटे बेटे से पिता शैलेंद्र से मिलने की बात कही। बेटे ने उनके घर पर नहीं होने की बात कही। इस दौरान युवकों ने पीने के लिए पानी मांगा। उसके घर के अंदर जाने पर दोनों घर के अंदर घुस गए और घर में मौजूद सदस्यों को हथियार के बल पर एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 2 गले के हार, 6 अंगूठी, 4 कंगन, 3 चेन, 2 टीके, 2 जोडी टाप्स और एक चांदी का कमरबंद लूट लिया घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद में चंद्रेश के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने लोगों को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी। एसपी देहात ने बताया पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन में छठी वारदात
लोनी में दिनदहाड़े तीन दिन के अंदर यह छठी बड़ी वारदात है। शनिवार को बदमाश तीन महिलाओं और एक बच्चे को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूट की थी। उस दौरान भी सफेद कलर की अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया गया था। वहीं सोमवार को हुई लूट में भी सफेद अपाचे का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस का मानना है कि एक ही गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों का कहना है कि एक बदमाश ने हेलमेट लगाया था जबकि दूसरे ने चेहरा नहीं ढका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed