{"_id":"6aba85dab58520f64304e2f7","slug":"sgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4774222-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश का लालच, मोबाइल हैक और ऑनलाइन खरीदारी... पांच लोगों से 94 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश का लालच, मोबाइल हैक और ऑनलाइन खरीदारी... पांच लोगों से 94 लाख ठगे
विज्ञापन
निवेश का लालच, मोबाइल हैक और ऑनलाइन खरीदारी
... पांच लोगों से 94 लाख ठगे- साइबर थाना पुलिस ने पांच प्राथमिकी दर्ज की, डिजिटल लेनदेन के आधार पर जांच शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर पांच लोगों के साथ करीब 94 लाख रुपये की ठगी कर ली। किसी को शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया, किसी का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम दूसरे खाते में भेज दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-113 क्षेत्र निवासी एक शख्स को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसाया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने तीन अलग-अलग बार में कुल 24 लाख 43 हजार 974 रुपये लगा दिए। बाद में जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो रकम नहीं निकली। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला।
वहीं सेक्टर-39 निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगी हुई। शिकायत के अनुसार उनका मोबाइल हैक होने के बाद बैंक खाते से अचानक 13 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। बैंक से लेनदेन के मैसेज आने पर उन्हें खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सेक्टर-24 निवासी तीसरे शख्स ऑनलाइन खरीदारी करते समय ठगी का शिकार हुए। साइबर ठगों ने ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया में फंसाकर उनके खाते से 16 लाख 59 हजार 998 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद मामले को एनसीआरपी पर दर्ज कराया गया था।
फेज-2 थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स से 30 लाख 10 हजार तीन रुपये की साइबर ठगी हुई। वहीं, ईकोटेक-3 क्षेत्र निवासी के साथ छह और 9 अप्रैल को दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। दोनों मामलों में उनसे कुल 9 लाख 76 हजार 520 रुपये ठगे गए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।