{"_id":"598858a94f1c1bc8678b45fb","slug":"101502107817-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट ऑयल रिफाइन करने वाली कंपनी में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेस्ट ऑयल रिफाइन करने वाली कंपनी में लगी आग
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट ऑयल रिफाइन करने वाली कंपनी में लगी आग
औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में रविवार को वेस्ट ऑयल रिफाइन करने वाली कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया गया कि कंपनी में वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी आयल में गिर गई, जिससे आग लगी। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में दिल्ली निवासी नरेश की भारत ऑयल कंपनी (इंडिया) है। इस कंपनी में वेस्ट ऑयल को रिफाइन किया जाता है। रविवार शाम करीब चार बजे कंपनी में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
जहां पर वेल्डिंग हो रही थी उसके पास ही जमीन पर आयल पड़ा हुआ था। वेल्डिंग की चिंगारी आयल पर गिर गई। इससे कंपनी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कंपनी के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
कर्मचारियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे पर आग पर काबू पाया।
साहिबाबाद फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी अबुल अब्बास हुसैन ने बताया आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंपनी के अंदर वेल्डिंग के दौरान आग लगी थी। जांच में सामने आ रहा है कि कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही से आग लगी है।
मौके पर दमकल की गाड़ी समय से नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कंपनी में ऑयल के कई ड्रम रखे हुए थे। साथ ही ऑयल से भरे कई टैंक भी लगे हैं। आग इनको अपनी चपेट में लेती तो टैंक फटने शुरू हो जाते। इससे पास में बनी कागज की फैक्ट्री में भी आग लग सकती थी।