फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime,thagi,ghaziabad

टेलिकॉम विभाग के पूर्व अधिकारी से सोने में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,thagi,ghaziabad
Thaggi copy.jpg
टेलिकॉम विभाग के पूर्व अधिकारी से सोने में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। टेलीकॉम विभाग के पूर्व अधिकारी से सोने में निवेश के नाम पर 20 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। सिंगापुर की महिला ने उनसे चार बार में यह रकम एक एप के जरिए वॉलेट में जमा कराए। एक बार उन्हें मुनाफा भी दिया गया, लेकिन इसके बाद पैसा देना बंद कर दिया। पूर्व अधिकारी ने उनसे सोने की ट्रेडिंग बंद कर रकम वापस मांगी तो उन्होंने 12 लाख रुपये और जमा करने पर पैसा निकालने का विकल्प खुलने की बात कही। पीड़ित ने मधुबन-बापूधाम थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एएलटी सेंटर परिसर में रहने वाले दीपेंद्र कुमार सिंघल टेलीकॉम विभाग में संयुक्त सचिव पर रह चुके हैं। उनके मुताबिक 6 दिसंबर 2021 को उनके पास अन्ना ली नाम की महिला का कॉल आया। महिला ने खुद को सिंगापुर निवासी और डाट गोल्ड कंपनी का गोल्ड एनालिस्ट बताते हुए सोने में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का प्लान बताया। प्लान पर वह राजी हो गए। महिला ने उन्हें डॉट गोल्ड नाम का एक एप डाउनलोड कराया और 50 हजार रुपये से निवेश शुरू करा दिया। इस रकम पर उन्हें मुनाफा मिला और यह रकम उनके अपने खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद उन्हें और ज्यादा मुनाफे की स्कीम बताई गई और 2.4 लाख रुपये एप के वॉलेट में जमा करा ली गई। इसके बाद मुनाफे की रकम दो खातों में ट्रांसफर कर दी गई। रकम लातूर निवासी रामचंद्र थोराट के खाते में भेज दी गई। इसके बाद कहा गया कि यह रकम 20 लाख रुपये और निवेश करने पर मिलेगी। इतनी बड़ी रकम जमा करने में दीपेंद्र सिंघल ने असमर्थता जताई तो महिला ने कहा कि वह 10 लाख रुपये जमा करा देंगे तो उनकी कंपनी अपनी तरफ से 10 लाख रुपये जमा करा देगी। इसके बाद दीपेंद्र ने 10 लाख रुपये और जमा करा दिए। इसके बाद कंपनी ने रकम नहीं दी। दीपेंद्र कुमार ने रकम वापस मांगी तो उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये और जमा कराने पर उन्हें मुनाफे और मूल रकम वापस कर दी जाएगी। उन्होंने 12 लाख रुपये न होने की बात कही तो 6-6 लाख रुपये कंपनी और दीपेंद्र की तरफ से जमा कराने पर सहमति बन गई। उन्होंने 6 लाख रुपये और जमा करा दिए, लेकिन सिंगापुर की महिला ने कहा कि कंपनी पैसा जमा नहीं करा सकती है। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि दीपेंद्र की तहरीर पर अन्ना ली, उसके सहयोगी निषाद, आरवी इंटरप्राइजेज और प्रवीण रामचंद्र थोराट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed