फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

युवक से तंमचे के बल पर जेवरात और नकदी लूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
युवक को लूटा, विरोध किया तो चलाई गोली
विज्ञापन

लोनी। डीएलएफ कालोनी में रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से पर्स और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के पैरों के पास फायरिंग की। पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की।

शंशाक सागर परिवार के साथ दिल्ली की एक कालोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लोनी की डीएलएफ कालोनी में अपना मकान बनवा रहे थे। वह निर्माणाधीन मकान के नीचे अकेले थे। दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। एक बदमाश ने उन्हें तंमचे की नोक पर लेकर अगूंठी देने को कहा। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने पैरों के पास तमंचे से गोली चला दी। गोली चलने के बाद वह डर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनसे अगूंठी और पर्स लूट लिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed