फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crime News After misdeed of a teenage girl in Ghaziabad mob vandalism shops

गाजियाबाद में दुष्कर्म पर बवाल: भीड़ ने की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस ने खदेड़ा...दुष्कर्म से हंगामे तक की कहानी

Fri, 30 Aug 2024 10:19 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Aug 2024 10:19 AM IST
सार

पुलिस ने पहले समझाकर लोगों को वापस भेज दिया था। लेकिन दो घंटे बाद भीड़ ने फिर से बवाल कर दिया। इस पर आठ थानों की पुलिस बुला ली गई। रात को पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

विज्ञापन
Crime News After misdeed of a teenage girl in Ghaziabad mob vandalism shops
गाजियाबाद में किशोरी से दुष्कर्म पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

विज्ञापन

केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है।घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वे लोग घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाया आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए। लेकिन, दो घंटे बाद फिर से बवाल कर दिया। इस पर आठ थानों की पुलिस बुला ली गई। रात को पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को पीटा, बाल खींचे 
एफआईआर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी और आठ साल का बेटा घर पर थे। अन्य लोग काम पर गए हुए थे। फैजान घर में घुस गया। उसने बेटी के बाल खींचे, उसे चांटे मारे। बेटे ने विरोध किया तो उसे लात मारी। इसके बाद बेटी के मुंह पर रुमाल डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाकर इस केस में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दुष्कर्म से बवाल तक 
- बुधवार शाम पांच बजे किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। 
- बृहस्पतिवार सुबह दस बजे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी हो गई। 
- सुबह 11 बजे लोगों ने थाने पर हंगामा प्रदर्शन किया। 
- दोपहर 12 बजे हंगामा कर रहे लोग वापस चले गए। 
- दोपहर 12 बजे बृज विहार, चंदननगर में बवाल हुआ। 
- शाम पांच बजे बवाल कर रहे लोग लौटे, कुछ धरने पर बैठे। 
- रात नौ बजे पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को बलपूर्वक हटाया।

चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
साहिबाबाद। तोड़फोड़ और आगजनी हो जाने के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची तो काफी लोग वहां से चुपचाप खिसक गए लेकिन कुछ लोग सूर्यनगर चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पहले उन्हें तुरंत चले जाने की चेतावनी दी। इसके बावजूद वे लोग नहीं गए तो लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। यह घटनाक्रम रात नौ बजे हुआ। लाठी लगने से कई लोगों को चोट आई हैं। हालांकि, देर रात तक किसी का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। बल प्रयोग के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। इस तरह दोपहर दो बजे से शुरु हुआ बवाल सात घंटे बाद रात नौ बजे बजे थमा।

दोपहर दो बजे बृज विहार चंदननगर में पुलिस के सामने ही लोगों ने कबाड़ियों की दुकानों में तोड़फोड़ की। एक कबाड़ी के ई रिक्शा में आग लगा दी। आसपास के लोग दुकान बंद कर भाग गए। लोगों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। वे लोग बैनर तैयार कराकर लाए थे। बैनरों पर लिखा था, दुष्कर्मी को फांसी दो। सूर्यनगर चौकी पर भी हंगामा कर जाम लगा दिया गया। कुछ लोग चौकी के बाहर धरना देकर बैठ गए। उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। 

बलवा करने वालों पर एफआईआर दर्ज
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिन लोगों ने कानून हाथ में लेकर तोड़फोड़ और आगजनी की, उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। इससे उनके चेहरों की पहचान की जा रही है। सभी पर कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया। नामजद आरोपी को भी पकड़ लिया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed