{"_id":"6952de9ba1af707b26049e66","slug":"crime-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108158-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चचेरे भाईयों को पहले घर से बुलाकर पीटा, फिर परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चचेरे भाईयों को पहले घर से बुलाकर पीटा, फिर परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला में आरोपियों ने टशनबाजी में रविवार रात चचेरे भाईयों को पहले घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा और फिर उनका पीछा करते हुए घर तक जा पहुंचे वहां युवकों और चाचा की बुरी तरह से डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा पतला निवासी अमित कुमार के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे गांव निवासी अंकित उनके दो भतीजों निशांत और अरनव को बुलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि रजवाहे के समीप ले जाकर आरोपी और उसके साथी अक्षत ने टशनबाजी में निशांत और अरनव को डंडों से बुरी तरह पीटा। निशांत और अरनव किसी तरह वहां से बचकर भाग निकले तो आरोपी और उनके अन्य साथी पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और एक बार फिर निशांत व अरनव पर डंडों हमला कर दिया व पत्थरबाजी भी की। अमित कुमार बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार सोनू, प्रशांत, बुद्धन, गोल्डा, चिंटू, पकंज और अक्षत निवासीगण कस्बा पतला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।