{"_id":"61e5c48b20ecf0434e4ce4b2","slug":"crime-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd232819617","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये नहीं लौटाने पर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये नहीं लौटाने पर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये नहीं लौटाने पर युवक ने की आत्महत्या
गाजियाबाद। विकलांग कॉलोनी नंदग्राम के रहने वाले एक युवक का शव उसके ही ऑफिस में फंदे से लटका मिला था। उसकी जेब से एक नोट भी मिला। जिसमें एक दोस्त पर साढ़े 10 लाख रुपये लेने के बाद वापस नहीं लौटाने की बात लिखी थी। सुमित के पिता ने इस मामले में नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता वीरेंद्र पाल का कहना है कि उनका बेटा सुमित नवयुग मार्केट में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। जहां उसकी दोस्ती अरुण कश्यप से हुई। अच्छी दोस्ती के कारण उसने से साढ़े 10 लाख रुपये दे दिए। उनका कहना है कि छह महीने पहले अरुण ने वहां से नौकरी छोड़ दी। उसके संपर्क में होने के चलते सुमित ने अरुण से कई बार रुपये लौटाने के लिए तकादा किया, लेकिन वह टालता रहा। कुछ दिन बाद अरुण ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। उसके बाद से सुमित परेशान रहने लगा और 12 जनवरी को अपने ही ऑफिस में फंदे से लटक गया। बताया कि सुमित की जेब से मिले नोट पर उसने चिरंजीव विहार निवासी अरुण कश्यप द्वारा रुपये नहीं लौटाने पर यह कदम उठाने की बात लिखी। कोतवाली प्रभारी अमित खारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।