{"_id":"61e5c3c98708b9043715ab8e","slug":"crime-ghaziabad-ghaziabad-news-gbd23281957","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन को चुकाने के चक्कर में पांच एप में फंसा युवक, अब ठग कर रहे बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन को चुकाने के चक्कर में पांच एप में फंसा युवक, अब ठग कर रहे बदनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन को चुकाने के चक्कर में पांच एप में फंसा युवक, अब ठग कर रहे बदनाम
गाजियाबाद। एप के माध्यम से लिए गए लोन की रकम चुकाने के बाद भी ठग युवक को रिश्तेदार और दोस्तों में लोन चोर के नाम से बदनाम कर रहा है। युवक ने परेशान होकर साइबर सेल में शिकायत की है।
साहिबाबाद के रहने वाले मोहसिन ने बताया कि उन्होंने नौ जनवरी को एक एप लोन से 15 सौ रुपये का लोन लिया था। जिस पर 60 दिन में लोन चुकाने का समय था, लेकिन एप की ओर से दो दिन बाद ही लोन चुकाने के लिए फोन आने लगे। जो दो दिन में लोन नहीं चुकाने पर बदनाम करने की धमकी देने लगे। ऐसे में युवक ने दूसरी लोन एप डाउनलोड करके उससे लोन लेकर पहली एप का लोन चुका दिया। दूसरी एप से भी फोन आने लगे। इस चक्कर में युवक ऐसा करते करते पांच फर्जी एप के चक्कर में फंस गया। बदनाम होने के डर से पीड़ित ठगों को अब तक 12 हजार रुपये दे चुका है। इसके बाद भी ठग ने उन सभी नंबर पर उसकी फोटो लोन चोर के नाम से वायरल कर दी। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जालसाजों के नंबरों की ट्रेसिंग की जा रही है। साइबर सेल प्रभारी ने अपील की है कि लोग ऑनलाइन लोन लेने से बचें।