फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cricketer ready to show Jauhar in LLC Ten 10

Ghaziabad News: एलएलसी टेन 10 में जौहर दिखाने के लिए क्रिकेटर तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cricketer ready to show Jauhar in LLC Ten 10
गाजियाबाद। लीजेंड्स क्रिकेट लीग और अमर उजाला की ओर से होने जा रही टेनिस बाल क्रिकेट लीग ( एलएलसी टेन-10 ) के लिए क्रिकेटरों में जबरदस्त उत्साह है। इसमें भाग लेने के लिए 16 साल के अधिक उम्र के खिलाड़ी 25 दिसंबर तक वेबसाइट www.llcten10.com पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। शहर की क्रिकेट एकेडमी के संचालकों का कहना है कि गाजियाबाद से रिकाॅर्ड पंजीकरण होंगे। यह लीग खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका लेकर आई है।
विज्ञापन




एकेडमी संचालकों ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि शहर से लेकर देहात तक टेनिस बाल क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। शहर में इसकी प्रतियोगिता भी हो रही हैं। ऐसे में एलएलसी टेन-10 से इसके खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए शानदार प्लेटफार्म मिलेगा। लेदर बाल से खेलने वाले खिलाड़ी भी इसमें बड़े उत्साह के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन




गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने कहा कि पहली बार खिलाड़ियों के लिए अमर उजाला की ओर से इतनी बड़ी पहल की जा रही है। खिलाड़ियों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेएनएनवासी से अमन वर्मा, एसएस नालंदा अकादमी से अक्षत अग्रवाल, एसआरसीए अकादमी से अंकित यादव, सत्यम सिंह, विनीत मलिक, नीलमणि कुमार, विपिन चौधरी और सन्नी चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी उनके एलएलसी टेन-10 के बारे में पूछ रहे हैं। उनमें इसका उत्साह है।




दिग्गज क्रिकेटर करेंगे मार्गदर्शन



इस लीग मुकाबले में आगरा जीएल बजाज नाटराइडर्स, केरासा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ मार्बल्स, नोएडा जीएल बजाज सुपरकिंग्स, झांसी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स, वैंकटेश्वरा लायंस माइटी वारियर्स मुरादाबाद जैसी टीमों के बीच मुकाबले होंगे। लीग की टीमों का दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, जोंसी रोड्स, ब्रेट ली और क्रिस गेल मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed