फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Credit linked subsidy scheme will make the way to buy a house easier

क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना से घर खरीदने की राह होगी आसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Credit linked subsidy scheme will make the way to buy a house easier
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोग ले सकते हैं योजना का लाभ, स्कीम को एक साल का मिला विस्तार - पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद में 1062 लोगों ने योजना का लाभ लेकर खरीदा था आशियाना - हाउसिंग लोन पर 2.67 लाख तक की मिलती है छूट माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद बदली परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना लोगों के घर खरीदने की राह आसान कर सकती है। योजना के तहत होम लोन पर ब्याज में 2.67 लॉक रुपए तक की छूट मिलती है। योजना का लाभ उठाकर बीते वित्तीय वर्ष में 1062 लोगों ने अपने आशियाने का सपना पूरा किया। केंद्र सरकार की ओर से योजना को एक साल का विस्तार देने से लोगों के पास घर खरीदने का सुनहरा मौका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मधुबन बापूधाम योजना में निर्माणाधीन 856 आवास के आवंटियों ने इस योजना का बड़ी संख्या में लाभ लिया। जीडीए के डासना और सिद्धार्थ विहार में आगामी पीएम आवास प्रोजेक्ट में भी लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना का लाभ प्राइवेट बिल्डरों के प्रोजेक्ट में भी लोग उठा सकते हैं। राजनगर एक्सटेंशन, दिल्ली-मेरठ हाईवे सहित अन्य स्थानों पर निजी बिल्डरों के प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार की योजना का लाभ लोगों को मिल सकता है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना का पिछले वित्तीय वर्ष में 1062 लोगों ने लाभ लिया था। ऐसे में लोगों के पास योजना का लाभ उठाकर घर खरीदने का इस बार भी अच्छा अवसर है। --------------------- क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना का ऐसे मिलेगा लाभ पीएम आवास योजना में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना में तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले लोगों को अधिकतम छह लाख तक का लोन मिल सकता है। ऐसे में 30 वर्ग मीटर के ईडब्ल्यूएस आवास के लिए हाउसिंग लोन में ब्याज पर 6.5 फ़ीसदी छूट मिलती है। इस तरह से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना के तहत लोगों को ब्याज में 2.67 लाख की छूट मिलती है। दूसरे चरण में तीन से छह लाख की सालाना आय वालों को एलआईजी भवन के लिए छह लाख तक का लोन मिलता है। इन्हें भी योजना के तहत ब्याज में 6.5 फ़ीसदी की छूट मिलती है। फिर छह से 12 लाख वार्षिक आय वाले लोगों को 160 वर्गमीटर तक के एमआईजी मकान के लिए अधिकतम नौ लाख का लोन मिल सकता है। ऐसे लोगों को ब्याज में 4 फ़ीसदी की छूट मिल सकती है। आखिर में 12 से 18 लाख आए वाले लोगों को 200 वर्ग मीटर तक की एमआईजी व एचआईजी मकान के लिए मिलने वाले लोन पर ब्याज में तीन फ़ीसदी की छूट मिल सकती है। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed