फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Created ruckus alleging breaking the statue

Ghaziabad News: मूर्ति तोड़ने का आरोप लगा किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Created ruckus alleging breaking the statue
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में हिंडन के पास लगी महर्षि कश्यप की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाकर कश्यप समाज के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस व नगर निगम के अधिकारी पहुंचे और मूर्ति दोबारा स्थापित करने का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को तोड़कर समाज को अपमानित करने का काम किया। किसी भी स्थिति में इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने नारेबाजी की। हंगामा होने की सूचना पर नंदग्राम थाने की पुलिस और नगर निगम के अधिकारी पहुंच गये। अधिकारियों से काफी देर तक वार्ता चली। आश्वासन मिला कि मूर्ति को दोबारा से नगर निगम द्वारा स्थापित कराया जाएगा। मामले में सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक अपनी समस्या को पहुंचाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी की दो दिन के अंदर मूर्ति स्थापित नहीं कराई गई तो 24 मई से कश्यप समाज के लोग आमरण अनशन शुरू करेंगे। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि लोगों को अब कोई शिकायत नहीं है। उनसे वार्ता कर समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed