फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Created chaos by entering wedding ceremony, 20 wedding guests injured

Ghaziabad News: शादी समारोह में घुसकर मचाया उत्पात, 20 बराती-घराती घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Created chaos by entering wedding ceremony, 20 wedding guests injured
गाजियाबाद। विजयनगर की चांदमारी में शादी समारोह में घुसकर दबंगों ने बरातियों, घरातियों को लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से पीटा। इसमें पांच महिलाओं समेत 20 बराती व घराती घायल हो गए। साथ ही आरोपियों ने बरात में आई महिलाओं से छेड़खानी भी की। महिला से सोने की चेन समेत अन्य सामान लूटने का भी आरोप है। विजयनगर पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर गुल्लू, इरफान, उमर, सोहिद, धोंदू, गोटी, विनय, उमर समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, लूट की धाराओं में आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विजयनगर के प्रताप विहार निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने 25 नवंबर को अपनी बेटी की शादी के लिए चांदमारी के पास टेंट लगवाया था। करीब आठ बजे बराती और घराती खाना खाने में लगे थे। तभी 10-15 लोग आए और उन्होंने बरातियों, घरातियों को गाली देना शुरू कर दिया। आपत्ति जताने पर दबंग लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए और बरातियों, घरातियों को पीटना शुरू दिया। लोग अपने बचाव में इधर उधर भागने लगे। आरोपियों ने महिलाओं से छेड़खानी की। एक महिला की गले की सोने की चेन, क्रॉकरी व अन्य सामान लूट लिया। दबंगों ने टेंट और खाने पीने की सामग्री को भी जमीन पर पलट दिया। कई छोटे बच्चों को भी चोट आई।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। डर और अव्यवस्था के बीच दुल्हन को विदा किया गया। रिश्तेदारों में भी इस घटना से काफी डर बना हुआ है। दुल्हन को मायके लेकर आने से भी वह बच रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई गिरफ्तारी
दुल्हन की मां ने बताया कि घटना के बाद भी आरोपी पक्ष खुलेआम घूम रहे हैं। उनको रोजाना धमकी दी जा रही है। नामजदों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक नामजदों की गिरफ्तारी नहीं की है। एसीपी विजयनगर निमिष पाटिल ने बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed