फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crane driver entered the house and raped

Ghaziabad News: क्रेन चालक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crane driver entered the house and raped
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सीवर कार्य में क्रेन चलाने वाले चालक मनीष के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि क्रेन चालक ने घर में घुसकर पहले दुष्कर्म किया, फिर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके इलाके में कुछ महीने पहले सीवर कार्य चल रहा था। उसकी कॉलोनी में सीवर कार्य के दौरान क्रेन चलाने वाला मनीष एक दिन पानी मांगने के बहाने घर में घुस गया। इसके बाद उनके पीछे-पीछे कमरे तक पहुंचा और दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। महिला ने बताया कि परिवार या पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली और रोज फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला करीब एक महीने तक चलता रहा। मानसिक तौर पर परेशान होने के बाद उन्होंने पति को बताया। तब पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डेन शलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed