फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cracks in houses due to lightning, equipment blown

Ghaziabad News: बिजली गिरने से मकानों में आई दरार, उपकरण फुंके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to lightning, equipment blown
मोदीनगर। निवाड़ी के पैंगा गांव में रविवार दोपहर मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरी। बिजली गिरने से कई मकानों में दरार आ गई और विद्युत उपकरण फुंक गए। रविवार को भी कई बार मूसलाधार बारिश के बीच पैंगा गांव में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने से किसान विक्रम सिंह के घर में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। इनवर्टर फट गया और पशुओं का चारा काटने वाली मशीन पर लगी मोटर फुंक गई, दीवारों में दरार आ गई। पड़ोसी की दीवारों में भी दरार आ गई और घर में लगे विद्युत बोर्ड दीवार के बाहर आ गए। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों के यहां भी बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्राम प्रधान उपदेश ने प्रशासन से पीड़ित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed